12 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित आईआरएसएफ नेशनल रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की लगभग 20 टीमों के बीच दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल हुईं। मध्य प्रदेश टीम में कुल 40 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें 27 बालिकाएं और 13 बालक विभिन्न आयु वर्ग में शामिल हुए।

मध्य प्रदेश टीम के खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10 वर्ष आयु वर्ग के बालक तह्मीद अली ने गोल्ड मेडल जीता। 14 वर्ष आयु वर्ग में कबीर यादव को एक सिल्वर, मोहम्मद जैश कुरैशी को एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल, शौर्य यादव को एक गोल्ड और एक सिल्वर, विजेंद्र यादव को एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। 17 वर्ष आयु वर्ग में तेजस भारद्वाज ने एक गोल्ड और एक सिल्वर, मोहम्मद साद खान को एक गोल्ड और एक सिल्वर, कौशिक साहू को एक सिल्वर, योगेश पवार को एक ब्रॉन्ज और करण पटेल को एक गोल्ड मेडल मिला।

बालिका वर्ग में 10 वर्ष आयु वर्ग की प्रज्ञा गुप्ता को एक ब्रॉन्ज, हंसिका बनिया को दो ब्रॉन्ज, लविका राठौर और दिगंगना पवार को एक-एक ब्रॉन्ज मेडल मिला। 12 वर्ष आयु वर्ग की आनिया मालवी को एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ। 14 वर्ष आयु वर्ग की भूमि भलावी, अलीशा सिंह और गौरी गोस्वामी को एक-एक ब्रॉन्ज मेडल मिला। 17 वर्ष बालिका वर्ग में अरायना खान और वेदिका उपाध्याय को दो-दो गोल्ड, घनिष्ठ गौतम को एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज, पूर्वी बरमैया को एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज, दृष्टि चंदेरिया को एक गोल्ड और दो सिल्वर, आयुषी चौहान को एक गोल्ड, इशिता अमरूते को एक सिल्वर और मेघा विश्वकर्मा को एक गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में माही भलावी और किट्टू सनोडीया को दो-दो गोल्ड, कंचन गोंड को एक गोल्ड और एक सिल्वर, माही समुंद्री को एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज, ऋषिका लाहोरिया को एक सिल्वर मेडल मिला।

इसके अलावा चहल साहू, स्नेही डेहरिया, नित्या पवार, ओजस्विनी डेहरिया, योगेश पवार, तौहीद सिद्दीकी, गायत्री प्रतीति, दीतया गुर्जर, उन्नति पटेल, गौरी गिरी और दिव्या पोरवाल ने भी मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रकार मध्य प्रदेश टीम ने कुल 43 पदक जीते, जिनमें 19 गोल्ड, 13 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

टीम के जनरल मैनेजर अकबर खान, कोच अनुराग डहरिया और बालिका कोच पारुल यादव एवं मनोज डहरिया दल में शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि संजय शेते, मुबीन सौदागर, हरपाल सिंह और डॉ. शिखा गुप्ता उपस्थित थे। खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। टीम ने 15 दिसंबर को मुम्बई भ्रमण किया और 16 दिसंबर को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभिभावकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मध्य प्रदेश टीम की इस उपलब्धि पर रोप स्किपिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, आलोक खरे, महापौर विक्रम अहाके, जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह विज, खेल प्रमोटर इंद्रजीत सिंह बेस, जावेद खान, वसीम खान और योगेश साहू सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी।