भारतीय सिनेमा व टीवी जगत की जानी-मानी हस्तियों ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन
उज्जैन। भारतीय सिनेमा और टेलीविजन जगत की प्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर सहित कई जानी-मानी फिल्म अभिनेत्रियों ने आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव एवं पूजा भी उनके साथ मौजूद रहीं। सभी कलाकारों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए।महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सत्कार किया गया। मंदिर परिसर में कलाकारों की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।दर्शन के पश्चात एकता कपूर ने कहा कि महाकाल के दर्शन कर उन्हें विशेष शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ है। वहीं अभिनेत्री नीलम कोठारी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि महाकाल की नगरी में आकर दर्शन करना सौभाग्य की बात है।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली