लोहवन वार्ड में कर वसूली को लेकर नगर निगम की सख्त कार्रवाई
मथुरा। नगर निगम मथुरा द्वारा राजस्व वसूली को लेकर वार्ड संख्या 5 लोहवन क्षेत्र में सख्त अभियान चलाया गया। लंबे समय से लंबित कर बकाया मामलों पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के करदाताओं में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बकायेदार व्यावसायिक भवन स्वामियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए।इस अभियान का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने किया। उनके साथ कर मुख्य निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान एक निजी अस्पताल संगी हॉस्पिटल पर बकाया कर को लेकर दबाव बनाया गया। नगर निगम की सख्ती के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मौके पर ही 1 लाख 20 हजार 87 रुपये का चेक नगर निगम को सौंपकर आंशिक कर जमा कराया।

Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर का नया दाम