सिंगरौली। नवानगर थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर सहित रेत जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर रोशनी पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जरहा की ओर से एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर कन्वेयर बेल्ट नौगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक इन्द्रेश कुमार शाह (20) निवासी बेलबार थाना लंघाडोल जिला सिंगरौली को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।पुलिस ने नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर (डीआई-35 सोनालिका इंटरनेशनल) मय अवैध रेत लोड सहित लगभग 2 लाख 5 हजार रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना नवानगर में धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 130/177(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सउनि डॉ. अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक मोहित सिंह, प्रवीण सिंह, आरक्षक दिलीप धाकड़, विकास तोमर और अमृत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही