एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी में विदेश में उच्च शिक्षा पर विशेषज्ञ व्याख्यान
भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा (Abroad Studies) विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान “AOCG” टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ए.के. सिंघई, निदेशक, स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं डीन अकादमिक, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विदेश में अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर बेहतर शैक्षणिक, शोध और करियर के अवसर प्राप्त होते हैं।इसके पश्चात विशेषज्ञ वक्ता शंकर श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को विदेश के उच्च रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों, उनकी फीस संरचना और प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ऐसे विदेशी कॉलेजों के बारे में भी बताया जो योग्य विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं और अतिरिक्त ट्यूशन फीस नहीं लेते।व्याख्यान के दौरान भारत सरकार द्वारा विदेश में अध्ययन के लिए उपलब्ध विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसर मिल सकें।यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और विदेश में उच्च शिक्षा को लेकर नई दिशा प्राप्त की।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट