गाय का शव मिलने पर बजरंग दल का चक्का जाम, नगर में तनाव
शमशाबाद।
शमशाबाद थाना क्षेत्र में गाय का शव मिलने के बाद शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गाय का सिर रखकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार ग्राम करमेडी के जंगल में गाय का शव मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता शमशाबाद के छोटे चौराहा पर एकत्रित हुए और चक्का जाम किया। प्रदर्शन के दौरान नगर में बाजार भी बंद करा दिए गए।स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।बजरंग दल का कहना है कि जब तक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गाय के शव मिलने की घटना के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

CM मीटिंग से पहले टला बड़ा हादसा: पटना आते समय BJP विधायक की कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान
महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए हमारी सरकार सजग एवं संवेदनशील-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा