सागर जिले के देवरी में गुमशुदगी मामला: लेट्रिन टैंक से मानव हड्डियों की बरामदगी से सनसनी
सागर। देवरी थाना क्षेत्र में एक युवक की गुमशुदगी का मामला अत्यंत गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए संदेही की निशानदेही पर गांधी वार्ड स्थित सनसाईन स्कूल के पीछे एक लेट्रिन टैंक से मानव कंकाल के अवशेष बरामद किए हैं। इन हड्डियों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह सात माह पूर्व लापता हुए युवक प्रिंस वाल्मीकी के हो सकते हैं।
प्रारंभिक जांच और संदिग्ध की गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में संदेही युवक पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा। कई स्थानों पर खुदाई भी कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही पर लेट्रिन टैंक से सिर, जांघ और पसलियों की हड्डियां बरामद की गईं।
फोरेंसिक जांच और संभावित प्रेम-प्रसंग
बरामद सभी अवशेषों को फोरेंसिक और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। इस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक के परिजनों ने आरोपी और मृतक की पत्नी के बीच संबंध होने का आरोप लगाया है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की पहचान और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।इस घटना ने देवरी क्षेत्र में हलचल मचा दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर