मथुरा में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और कार्रवाई की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन
मथुरा जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार, हत्या और धार्मिक उत्पीड़न को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में कहा गया कि वहां लगातार हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन होने के साथ-साथ क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। संगठन ने विशेष रूप से दीप दास और अमित मंडल की हत्या का उल्लेख करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।क्षत्रिय करणी सेना ने भारत सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विरोध दर्ज कराया जाए और वहां की सरकार पर दबाव बनाकर दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ज्ञापन में मथुरा जिले में रह रहे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उनके दस्तावेजों की गहन जांच करने और जो अवैध रूप से भारत में हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए निर्वासन की प्रक्रिया अपनाने की भी मांग की गई। संगठन ने जिले की कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता भी बताई।क्षत्रिय करणी सेना ने स्पष्ट किया कि यह ज्ञापन किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून के शासन और मानवाधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से दिया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक