खरगोन सड़क हादसा: स्कूटी से जा रही महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी
खरगोन शहर के जैतपुर रोड पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सुमन पत्नी गजेन्द्र, साकेत नगर निवासी के रूप में हुई है।सूत्रों के अनुसार, महिला स्कूटी से लंच देने जा रही थी। भोजन देने के बाद लौटते समय पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के पुर्जे सड़क पर बिखर गए और महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली व स्कूटी को थाने ले गई। घायल महिला को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

केदारनाथ का त्रिकोणीय शिवलिंग: क्या है महाभारत से जुड़ा रहस्य?
दक्षिण का खाटू धाम: जहां बाबा श्याम करते हैं हर मुराद पूरी
शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत