खरगोन पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया, 17 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण जब्त
खरगोन पुलिस ने एक बड़े ठगी मामले का खुलासा किया है जिसमें सराफा व्यापारी को नकली सोने-चांदी के आभूषण देकर लाखों रुपए का ठगी किया गया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 17 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए।एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि 28 नवंबर को थाना बेडिया पर सोम्य ज्वेलर्स संचालक दीपक मुछाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 नवंबर को दो व्यक्ति उनकी दुकान पर आए और सोने के आभूषणों का व्यापार करने का दावा किया। उनके पास 23 सोने की पुतलियाँ थीं, जिनके बदले उन्होंने व्यापारी को सोने-चांदी के आभूषण और नगद ₹20 लाख दिए। लेकिन बाद में पता चला कि सोने की पुतलियाँ नकली थीं।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के बाद दो संदिग्ध—धर्मेंद्र पुत्र राजवीर निवासी जौनाई, थाना जेत, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश और बिजेन्द्र पुत्र राजकुमार निवासी सोहना, थाना सोहना, जिला गुड़गांव, हरियाणा—को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल ₹17 लाख नकद और लगभग ₹3 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए। एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पहले 3–4 बार व्यापारी से खरीदारी कर उसका भरोसा जीता और फिर पूरी योजना बनाकर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक