खरगोन महेश्वर में नाव संचालन को लेकर कहार और केवट समाज में विवाद तेज
खरगोन जिले के महेश्वर में नर्मदा नदी पर नाव संचालन को लेकर केवट और कहार समाज के बीच आरोप–प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को केवट समाज के लोग मुख्यालय पहुंचे और कुंदा तट स्थित कालिका माता मंदिर परिसर से आक्रोश रैली निकालकर हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया।केवट समाज ने कहा कि कहार समाज उनके पारंपरिक पैतृक व्यवसाय पर कब्जा करना चाहता है और नाव चलाने की अनुमति मांगकर दबाव बनाया जा रहा है। मेकल केवट समाज कल्याण महासंघ ने आरोप लगाया कि अन्य समाजों द्वारा झूठी शिकायतें कर केवट समाज की आजीविका को प्रभावित किया जा रहा है।महासंघ ने प्रशासन से मांग की है कि केवट समाज के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा की जाए और झूठी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई रोकने की पहल की जाए, ताकि समाज के लोगों की आजीविका सुरक्षित रहे।

थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ‘लेडी मददगार’ समेत 4 गिरफ्तार
स्टार्क की वापसी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली हरी झंडी, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए मचाएंगे धमाल