खरगोन जिला अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण
खरगोन। गुरुवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम ने व्यापक निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी, लैब, दवा वितरण कक्ष और वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की।तीन सदस्यीय टीम ने सुबह करीब 11 बजे निरीक्षण शुरू किया और शाम तक जारी रहा। अस्पताल प्रबंधन निरीक्षण के लिए पहले से तैयार था, जिससे साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले ही दुरुस्त कर दी गई थीं।टीम में शामिल सदस्य—डॉ. आदित्य गढ़वाल (क्वालिटी नोडल, बुरहानपुर), धीरज चौधरी (सहायक अस्पताल प्रबंधक, बुरहानपुर), शेरान विल्सन (जिला क्वालिटी नोडल, झाबुआ)—ने सर्विस प्रोविजन, क्लिनिकल सर्विसेज, सपोर्ट सर्विसेज, इंफेक्शन कंट्रोल, पेशेंट राइट्स, क्वालिटी मैनेजमेंट, आउटकम और इनपुट का जायजा लिया।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े