खरगोन में कार लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
खरगोन। पुलिस ने इंदौर के कार चालक पर चाकू से हमला कर कार, मोबाइल और नकदी लूटने की घटना का महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों—एक बालिग और दो नाबालिग—को उज्जैन से गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा किया।
एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़ित संजय वर्मा, निवासी आनंद नगर इंदौर, ने 3 दिसंबर को थाना बलवाड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। संजय ने बताया कि इंदौर के कुशवाह नगर से तीन युवकों ने उसके वाहन को ओंकारेश्वर जाने के लिए बुक किया था। रास्ते में ग्वालू घाट पहुंचने पर सवारियों ने अचानक चाकू से हमला किया और कार, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाई और तकनीकी जानकारी व सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। छापेमारी कर तीनों को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इस वारदात को पूरी तरह फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया था।एसपी वर्मा ने बताया कि आरोपियों से लूटी गई कार सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।