गांधी निर्वाण दिवस पर खाचरौद में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
खाचरौद। 30 जनवरी गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खाचरौद द्वारा नगर पालिका परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह जी की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष कुंवर पृथ्वीराज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन आज भी समाज को दिशा दिखाने वाला है और उनके सिद्धांत वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक हो गए हैं। वहीं जनपद अध्यक्ष कुंवर पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर ही एक मजबूत, समरस और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेरू मंसूरी, नपा पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र धाकड़, राहुल मेहता, जितेन्द्र पांचाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजारत अली हाशमी, संतोष बरखेड़ावाला, ग्राम डोडिया के सरपंच पति बद्रीलाल, नमित वनवट, देवीलाल चंद्रवंशी, अर्जुन पाटीदार, देवेंद्र सिंह, अर्जुन पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा