महापरिनिर्वाण दिवस' पर कालीसिंध थर्मल परिवार ने 65 बच्चों को स्वेटर वितरित किए
झालावाड़ जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हरिशपुरा में 6 दिसम्बर 2025 को बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 'महापरिनिर्वाण दिवस' के अवसर पर कालीसिंध थर्मल परिवार की ओर से विद्यालय के 65 बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। सहायक अभियंता मनोज वर्मा ने बताया कि यह प्रयास बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है। कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार और सचिन मित्तल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सभी हितधारकों से समर्पित प्रयास करने की अपील की। प्लांट अटेंडेंट शेर सिंह गुर्जर ने अभिभावकों से अपने बच्चों की पढ़ाई के प्रति सजग रहने और सरकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता गोवर्धन लाल मीणा, सहायक अभियंता मनोज वर्मा, कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार, स्कूल स्टाफ और शिक्षक उपस्थित थे।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली