दूषित पानी से मौतों पर मंत्री के बयान से भड़का आदिवासी समाज, खरगोन में कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
खरगोन।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को जिले के बिस्टान क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान को असंवेदनशील और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक ओर इंदौर में दूषित पानी से लोगों की जान जा रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार मंत्री पत्रकारों के सवालों पर मर्यादित व्यवहार करने के बजाय अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन