श्रमजीवी पत्रकार संघ की रीवा जिला इकाई का पुनर्गठन
रीवा।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में रीवा जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दादा शलभ भदोरिया के निर्देश पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश त्रिपाठी को रीवा जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि प्रकाश तोमर को एक बार फिर जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद अली, प्रदेश सहसंयोजक अनिल त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी, संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पांडे, संभागीय महासचिव आदित्य सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की सहमति से की गई है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरे उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही रीवा जिले के अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा।वहीं प्रकाश तोमर के पुनः जिला महासचिव बनने पर भी संगठन के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे संगठन की निरंतरता व मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया।अखिलेश त्रिपाठी के जिला अध्यक्ष एवं श्रीप्रकाश तोमर के पुनः जिला महासचिव नियुक्त होने पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों और संगठन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सुनील अग्निहोत्री, रमाकांत द्विवेदी, अजय सिंह, राकेश मिश्रा, नियाज़ खान, रमाशंकर मिश्रा, रवि तिवारी, मृगेंद्र सिंह, देवेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह पप्पू, जावेद अंसारी, कुलदीप गुप्ता, अजय तिवारी, अखिलेश शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, शादाब खान, विजय विश्वकर्मा, दिनेश दहिया, राहुल दुबे, अनंत गुप्ता, शिवेंद्र तिवारी, दिलीप गुप्ता, धीरेंद्र शुक्ला, नंदजी तिवारी, विश्वनाथ सिंह, संजीव निगम एवं राजेश विश्वकर्मा सहित अनेक पत्रकार शामिल रहे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार