भीलवाड़ा ब्रेकिंग: जिंदल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन तेज
भीलवाड़ा
जिंदल कंपनी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान पिछले 204 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई है।किसानों का आरोप है कि जिंदल की ब्लास्टिंग से उनकी जमीन, फसल और जीवन प्रभावित हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के साथ किसानों की कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया।कुछ दिन पहले एडीएम के साथ भी बैठक हुई थी, बावजूद इसके किसान अब भी परेशान हैं। किसानों ने जनप्रतिनिधियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।किसानों का कहना है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते उनके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे पहले किसान इच्छा मृत्यु की अनुमति भी राज्यपाल से मांग चुके हैं।इस पूरे मामले को लेकर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने विधानसभा में जिंदल के खिलाफ मुद्दा उठाने की बात कही है। वहीं, सांसद दामोदर अग्रवाल भी पहले किसानों के समर्थन में आवाज उठा चुके हैं।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े