उज्जैन–नागदा–जावरा मार्ग की दुर्घटनाओं का मुद्दा विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस
उज्जैन–नागदा–जावरा टू-लेन मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और अत्यधिक यातायात दबाव को लेकर कांग्रेस विधायक आगामी विधानसभा सत्र में सरकार को घेरेंगे। प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और शून्यकाल के माध्यम से इस मार्ग को फोरलेन अथवा चौड़ीकरण करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।नागदा के पूर्व कांग्रेस विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने प्रेस वार्ता में बताया कि उनके कार्यकाल में उज्जैन–जावरा रोड का निर्माण बीओटी आधार पर टू-लेन किया गया था, लेकिन तभी से बढ़ते यातायात को देखते हुए फोरलेन की मांग लगातार की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मौजूदा मार्ग को फोरलेन करने के बजाय उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी दी गई, जिससे वर्तमान सड़क की अनदेखी हुई है।गुर्जर ने कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए मौजूदा टू-लेन मार्ग को फोरलेन करना आवश्यक है। अंतर्राज्यीय यातायात को ध्यान में रखते हुए ग्रीनफील्ड हाईवे की भी जरूरत है, लेकिन केवल ग्रीनफील्ड हाईवे से क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं होगा।उन्होंने बताया कि सिंहस्थ से पूर्व स्टेट हाईवे-17 उज्जैन–नागदा–जावरा मार्ग को फोरलेन किया जाए। यदि वित्तीय बाधा हो तो वैकल्पिक रूप से नागदा–उन्हेल–भेरूगढ़ 51 किलोमीटर मार्ग को फोरलेन किया जाए।इसके साथ ही ग्रीनफील्ड हाईवे में खाचरौद क्षेत्र में चौकी और नागदा क्षेत्र में भाटीसुडा इंटरचेंज निर्माण, हाईवे की ऊंचाई कम कर सामान्य फोरलेन के रूप में निर्माण, तथा किसानों व आमजन की सुरक्षा के लिए पुल-पुलिया, अंडरपास और फ्लाईओवर पर सीढ़ी व रैम्प निर्माण की मांग भी रखी जाएगी।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा