जालोर: भीनमाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम का दूध बरामद
जालौर| जिले के भीनमाल कस्बे में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रोडवेज बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवती को करीब 2 किलो अफीम के दूध के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के निर्देशन में, उप-अधीक्षक शंकरलाल मसूरिया के सुपरविजन में और थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई।
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई उस समय की गई जब एक युवती बस से उतरकर शहर की ओर आ रही थी। पुलिस ने उसे शक के आधार पर रोका और पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार युवती की पहचान विमला के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि उसके पास से बरामद अफीम का दूध उदयपुर से लाया गया था और इसे सांचौर क्षेत्र में सप्लाई करने की योजना थी। युवती उदयपुर से रोडवेज बस में सवार होकर भीनमाल पहुंची थी।पुलिस को पहले से बस स्टैंड क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, इसी आधार पर वहां निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही युवती बस से उतरी और संदिग्ध तरीके से आगे बढ़ने लगी, पुलिस ने उसे रोक लिया।फिलहाल पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर युवती को हिरासत में ले लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा