CBI से बरी होने पर जबलपुर में आम आदमी पार्टी की रैली
जबलपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित 28 लोगों को सीबीआई द्वारा बरी किए जाने के बाद जबलपुर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इसी खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली निकालते हुए “सत्य की जीत” के नारे लगाए।
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह फैसला सच्चाई और ईमानदारी की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा था, लेकिन अब न्याय व्यवस्था ने सच्चाई सामने रख दी है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया।
रैली के दौरान आप कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर चल रहे थे और केंद्र सरकार व जांच एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह फैसला देश की जनता के भरोसे को मजबूत करता है और आगे भी आम आदमी पार्टी ईमानदारी की राजनीति करती रहेगी।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित