देवरी नगर में भव्य स्वागत – जिले के पहले पैरा SF कमांडो अनुज लोधी (बिक्की) का प्रथम आगमन
सागर, एमपी
सागर जिले की देवरी का पहला पैरा SF कमांडो, देवरी नगर का गौरव एवं लोधी समाज के अनुज लोधी (बिक्की) का नगर आगमन भव्य उत्सव के साथ मनाया गया। नगर में जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए और नगरवासियों ने धूमधाम से उनके आगमन का जश्न मनाया।जनसेवा समिति के अध्यक्ष गुटी खान के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्यों ने देवरी नगर के बस स्टैंड पर अनुज लोधी का स्वागत किया। स्वागत समारोह में नगर के सभी जनप्रतिनिधि, पारिवारिक सदस्य और लोधी समाज के सभी समाजबंधु उपस्थित रहे।नगर की स्वामी विवेकानंद चौराहे से लेकर अनुज लोधी के घर तक DJ और धूमधाम के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर SF कमांडो अनुज लोधी को नगरवासियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।

बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान