खप्परपुर हादसे पर मंडलायुक्त ने किया मोर्चरी का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के ग्राम खप्परपुर में एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के मृत पाए जाने की हृदयविदारक घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इसी क्रम में मंडलायुक्त श्री नगेंद्र प्रताप ने जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी/शवगृह पहुंचकर मामले का निरीक्षण किया और घटना से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, सावधानी और निर्धारित मानकों के अनुसार कराई जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।मंडलायुक्त ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस दुखद घटना से जुड़े हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडलायुक्त को अब तक की जांच की प्रगति से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम की सहायता ली जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।मंडलायुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर सख्ती से नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे संयम बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को फैलाने से बचें।इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर का नया दाम