जबलपुर में सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क का भव्य व प्रेरणादायक टाउनहॉल आयोजन
जबलपुर।
सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क लिमिटेड द्वारा 25 जनवरी को जबलपुर में “Satin The Unstoppable” थीम पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक टाउनहॉल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में कंपनी के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फ्रंट लाइन वॉरियर्स को प्रेरित करना, उन्हें करियर ग्रोथ के अवसरों से अवगत कराना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना रहा। टाउनहॉल के दौरान पिछले महीनों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे कर्मचारियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार (आईटी डेवलपमेंट हेड) रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संगठन की आगामी योजनाओं, तकनीकी नवाचारों और भविष्य की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को समर्पण और नवाचार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम की सशक्त एवं प्रभावशाली होस्टिंग अरुण तिवारी (सर्कल हेड) द्वारा की गई। उन्होंने पूरे टाउनहॉल को ऊर्जा, स्पष्टता और सकारात्मक संदेशों के साथ सफलतापूर्वक संचालित किया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कंपनी के माननीय CMD डॉ. एच.पी. सिंह का वीडियो कॉल के माध्यम से संबोधन रहा। उन्होंने कहा,“हम अपने लोगों को केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि एक परिवार के रूप में देखते हैं। संगठन में पारिवारिक वातावरण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सैटिन न केवल रोजगार देती है, बल्कि अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के समग्र कल्याण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।”डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि Satin सम्मान योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पेंशन सुविधा, BBA एवं MBA जैसे शैक्षणिक अवसर तथा अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि ऐसे टाउनहॉल कार्यक्रम अब हर वर्ष दो बार आयोजित किए जाएंगे। अगला टाउनहॉल जुलाई 2026 में आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर ज़ोनल मैनेजर लवलीश जाधव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं टीम सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्री अरुण तिवारी ने मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार एवं CBO श्री अनिल क्वात्रा का मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया।यह टाउनहॉल न केवल कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि सैटिन की संस्कृति, मूल्यों और विज़न को और अधिक मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।“Satin The Unstoppable” ने एक बार फिर यह संदेश स्पष्ट किया कि संगठन की असली ताकत उसकी टीम है और वही भविष्य की सफलता की मजबूत नींव है।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट