कसरावद नगर सहित ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन
कसरावद (जिला खरगोन)। कसरावद नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका पर्व पारंपरिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण तिथियों में परिवर्तन हुआ, जिसके चलते पंडितों द्वारा निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार 2 मार्च की रात्रि में विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न किया गया। श्रद्धालुओं ने ग्रहण काल को ध्यान में रखते हुए पूजा-अर्चना कर होली माता का पूजन किया और शुभकामनाओं के साथ दहन किया।होलिका पूजन के दौरान लोगों ने परंपरा अनुसार गोबर से बने उपले अर्पित किए। बच्चों द्वारा तैयार की गई विशेष मालाएं भी होली माता को समर्पित की गईं, जो क्षेत्र की लोक संस्कृति और पारंपरिक आस्था का प्रतीक बनीं। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और वे पूरे उल्लास के साथ आयोजन में शामिल हुए।क्षत्रिय कुशवाह समाज में इस अवसर पर विशेष उत्साह नजर आया। समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से लंबी एवं आकर्षक मालाएं तैयार कर होली माता को अर्पित कीं। पूजा के दौरान महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में होलिका दहन सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया गया।

कुदमुरा रेंज में पहुंचा हाथियों का दल
रफ्तार का कहर: बिहार हादसे में 13 लोगों की गई जान, 23 जख्मी
लाडली बहना योजना: आज आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में 1500 रुपये
एमपी BJP में नया नेतृत्व, आज हो सकती है अहम घोषणा, टीम में नामी दिग्गज शामिल