बलदेव में दाऊजी अगहन पूर्णिमा लक्खी मेले का उद्घाटन, विधायक पूरन प्रकाश ने किया शुभारंभ
मथुरा। जिले के बलदेव में अगहन पूर्णिमा पर लगने वाले दाऊजी महाराज के ऐतिहासिक लक्खी मेले का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। विधायक पूरन प्रकाश और एसडीएम आदेश कुमार ने मेले स्थल पर फीता काटकर व नारियल फोड़कर मेला प्रारंभ घोषित किया।विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि दाऊजी का यह मेला बेहद प्राचीन, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। ऐसे मेले लोगों में आपसी सौहार्द बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
गुरुवार को दाऊजी महाराज के 445वें पाटोत्सव के अवसर पर आयोजित इस मेले का आगाज किया गया। यह मेला एक महीने तक लगातार चलता है, जिसमें मथुरा के साथ-साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।मेला अध्यक्ष अजीत पहलवान ने कहा कि बलदेव का दाऊजी मेला बहुत प्राचीन और लोकप्रिय है, इसलिए इसे राजकीय मेला का दर्जा मिलना चाहिए। मेले में श्रद्धालुओं के लिए मनोरंजन के साधन, झूले, खान-पान और खरीदारी की दुकानों की व्यवस्था की गई है।शुभारंभ कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे

गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।