शहडोल में कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में घंटानाद कर जताया विरोध
शहडोल। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए अमर्यादित और असंवेदनशील बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने आज शहडोल सांसद निवास के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “घंटा” बजाकर और गगनभेदी नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।जिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय के बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि यह न केवल जनभावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ भी है। कांग्रेस ने मांग की कि मंत्री को बर्खास्त किया जाए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि भागीरथपुरा हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद जब पत्रकारों ने मंत्री से सवाल पूछे, तो उन्होंने अशोभनीय और असंवेदनशील भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने मांग की कि ऐसे भाषा प्रयोग करने वाले मंत्री को तुरंत पद से हटाया जाए और जिनकी लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा लेने की भी मांग की।
कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, हरिशंकर तिवारी, पूर्व पार्षद पुष्पराज सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला, जयकरण सिंह, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती रमा विश्वकर्मा, सहाना खान, दलप्रताप सिंह, रविन्द्र मनी शुक्ला, अनिल मिश्रा, अजीत सोनी, मनोज गुप्ता, सुशील जसवानी, रमेश विश्वकर्मा, अकरम खान, मुन्नू तिवारी, रमेश जायसवाल, सोनू कुशवाहा, अमरनाथ पटेल, एनएसयूआई जिलाउपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, दीपांशु गुप्ता, महेंद्र यादव, ओम साहू, आशु सिंह, शिवांशु, योगेश, आयुष, हिमेश, ऋषि, राम, पारस, ओमप्रकाश सहित सैकड़ों कांग्रेसजन।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन