खरगोन में रसाईयों ने सांसद कार्यालय पहुंचकर पारिश्रमिक के लिए ज्ञापन सौंपा
मध्याह्न भोजन बनाने वाले स्व-सहायता समूह और रसाईयां बहनों को पिछले चार माह से पारिश्रमिक राशि नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार संचालक अधिकारियों से मांग करने के बावजूद कोई समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को नाराज रसाईयां सांसद कार्यालय पहुँची।सांसद कार्यालय में उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए पारिश्रमिक राशि दिलाए जाने की मांग की और साथ ही 6 सूत्रीय समस्याओं पर शासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए उनके निराकरण की भी अपील की। प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह रसाईयां संगठन महासंघ के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि जिले में 21 सौ समूहों में लगभग 21 हजार स्व-सहायता समूह और रसाईयां बहनें जुड़ी हैं। ये समूह वर्षों से बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही हैं।ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि पारिश्रमिक राशि न मिलने के कारण समूहों के लिए मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक