बलकवाड़ा थाना चौकी खलटाका पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की
खरगोन जिले की कसरावद के बलकवाड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की चौकी खलटाका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बोलेरो कार को घेरा बंदी कर रोका वाहन की चेकिंग करने पर चोपन कार्टून में अवैध शराब पाई गई कार में दो आरोपी विवेक पिता मुकेश मंसोरे निवासी ग्राम बड़ा महेश्वर एवं सुनील पिता शोभाराम निंग़वाल निवासी खलघाट को गिरफ्तार कर आरोपियों से विधिवत कार्यवाही कर एक लाख इक्यासी हजार रुपए मूल्य की छह सो पिक्चहतर लीटर शराब एवं बोलेरो कार कीमत दस लाख को जप्त किया। उक्त कार्यवाही एसडीओपी श्वेता शुक्ल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सागर चौहान ओर चौकी प्रभारी मिथुन चौहान के नेतृत्व की गई जिसमें सहायक उपनिरीक्षक अशोक नय्यर, आरक्षक जितेंद्र बघेल, आरक्षक पंकज शर्मा, आरक्षक महेन्द्र ठाकुर, आरक्षक तिलक खरते, साइबर सेल के अभिलाष डोंगरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान
देवन गांव में भीषण आग, सिलिंडर धमाकों से मची अफरातफरी
एकाना पिच पर फूटा LSG का गुस्सा, लैंगर ने WACA से की तुलना
विवाद खत्म: नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी