यदि श्रीकृष्ण यदुवंशी हैं तो अखिलेश यादव जन्मभूमि को आजाद कराएं: संत समाज
वृंदावन। आज राधानंद गिरी आश्रम, वृंदावन में संत समाज की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि यदि भगवान श्री कृष्ण यदुवंशी हैं, तो अखिलेश यादव को उनका जन्मस्थान आजाद कराना चाहिए।बैठक में बताया गया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर मुगल शासक औरंगजेब ने तोड़फोड़ करके अवैध कब्जा कर लिया था। यह अवैध कब्जा आज भी एक सफेद बिल्डिंग के रूप में मौजूद है, जिसमें प्रत्येक शुक्रवार मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं। वहीं जो खाली जगह थी, उसमें मदन मोहन मालवीय, हनुमान पोद्दार और डालमिया जी ने मंदिर का नाम निर्माण किया जिसे श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर कहते हैं। लेकिन असली गर्भगृह, जहाँ भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, वह आज भी ईदगाह मस्जिद कमेटी के अवैध कब्जे में है।मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि यदि भगवान श्री कृष्ण यदुवंशी परिवार में जन्मे हैं, तो उनका जन्मस्थान आजाद कराना अखिलेश यादव और यादव समाज का फर्ज है। महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने कहा कि भगवान सभी के हैं, लेकिन यदि यदुवंशी हैं तो यादव समाज को आगे आकर अपने भगवान का स्थान आजाद करना चाहिए।मधुसूदन दास जी महाराज ने कहा कि भगवान अनेक रूपों में अवतरित हुए, जबकि आचार्य अंकित कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण यदु महाराज के यहाँ जन्मे थे और यादव समाज को अपना फर्ज निभाना चाहिए और श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को आजाद कराना चाहिए। साध्वी मीरा किशोरी ने भी कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म यदुवंश समाज में हुआ था।

दमदम में पीएम मोदी का बड़ा हमला—“बंगाल का गौरव बचाने को TMC से मुक्ति जरूरी”
अंतिम संस्कार में भी सियासत: गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना
SMS अस्पताल में अव्यवस्था: सरकारी आदेश से मरीजों की बढ़ी परेशानी
“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन