मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक राजेश चौधरी के घर पहुंचकर व्यक्त की संवेदनाएं
वृंदावन दौरे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला मार्ट विधानसभा स्थित विधायक राजेश चौधरी के आवास पर पहुंचा।कुछ दिन पूर्व विधायक राजेश चौधरी की माताजी का निधन हुआ था। इस दुखद समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विधायक राजेश चौधरी और उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।विधायक राजेश चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके माताजी के स्वर्गवास के समय मुख्यमंत्री किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे। उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी उनके आवास पर आए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पार्टी और संगठन का सहयोग उन्हें मानसिक मजबूती देता है।विधायक राजेश चौधरी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर परिस्थिति में परिवार की तरह खड़ी रहती है। उन्होंने मार्ट विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का भी विवरण दिया।उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र पिछले 30-32 वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से पिछड़ा रहा, लेकिन वर्ष 2017 में योगी सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को गति मिली। वर्ष 2022 के बाद सड़कों, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार तेज़ी से किए जा रहे हैं। विधायक ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में मार्ट विधानसभा क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य कर इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा