स्कूल प्रिंसिपल ने अवकाश में बच्चों और पेरेंट्स से की मुलाकात, दिखाई बच्चों की कमजोरियों की तस्वीर
नागदा के भारत कॉमर्स स्कूल के प्रिंसिपल बी. गुप्ता ने अवकाश के दिन भी बच्चों और उनके पेरेंट्स से मुलाकात कर एक नई पहल की। प्रिंसिपल अपने स्टाफ शिक्षकों के साथ स्कूल के पास बनी कॉलोनी में भ्रमण पर गए और वहां के बच्चों को बाहर बुलाया।उन्होंने बच्चों के माता-पिता के साथ मिलकर बच्चों की कमजोरियों और प्रदर्शन को साझा किया। कुछ बच्चे जो स्कूल तो आते हैं लेकिन पढ़ाई में सक्रिय नहीं हैं, उनकी जानकारी भी माता-पिता को दी गई। प्रिंसिपल ने बच्चों की कॉपियों और होमवर्क को भी माता-पिता के सामने प्रस्तुत किया, ताकि उन्हें बच्चों की पढ़ाई का वास्तविक हाल दिखाया जा सके।इस पहल को स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षकों के लिए एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है, जो बच्चों की पढ़ाई और उनके विकास में माता-पिता को सक्रिय रूप से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन