नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया
जबलपुर।
प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करोड़ों की इस संपत्ति पर कई लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, जिसके चलते मामला लगातार उलझता जा रहा है।विवाद की जानकारी मिलते ही डॉ. हेमलता की बहन प्राची श्रीवास्तव भी जबलपुर पहुंच गई हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनकी बहन डॉ. हेमलता श्रीवास्तव ने अपनी पूरी संपत्ति करीब दो वर्ष पहले गायत्री परिवार को दान कर दी थी। इसके बावजूद बिना अनुमति उनकी बहन की आधी जमीन पर रातों-रात दीवार खड़ी कर दिए जाने का आरोप उन्होंने लगाया है।वहीं दूसरी ओर गायत्री परिवार का कहना है कि संपत्ति दान से संबंधित उनके पास विधिवत दानपत्र मौजूद है। गायत्री परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर डॉ. हेमलता के अपहरण से जुड़ा जो वीडियो वायरल किया गया है, वह पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है।गायत्री परिवार का दावा है कि डॉ. हेमलता श्रीवास्तव ने पूरी तरह अपनी मर्जी और होशोहवास में संपत्ति को ट्रस्ट के नाम दान किया था, लेकिन अब कुछ लोग उनकी करोड़ों की संपत्ति को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे विवाद खड़ा किया जा रहा है।इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि डॉ. हेमलता के पुत्र रचित श्रीवास्तव की वर्ष 2022 में मृत्यु हो चुकी है, वहीं उनके पति का भी पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल बुजुर्ग डॉ. हेमलता इस स्थिति में नहीं हैं कि वे अपना बयान दर्ज करा सकें, इसलिए मामले की जांच सावधानीपूर्वक की जा रही है।फिलहाल संपत्ति विवाद, कथित अवैध निर्माण और वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच जारी है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित