बल्गर वाहन ने बाइक सवार बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर मौत
खरगोन जिले के कसरावद में इंदौर रोड पर छोटा नाका के आगे पुलिया पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बल्गर वाहन क्रमांक RJ 09 GD 6476 ने बाइक सवार बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बल्गर का टायर बच्चे के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बल्गर वाहन चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान
देवन गांव में भीषण आग, सिलिंडर धमाकों से मची अफरातफरी