बुंदेलखंड बुल्स को मिला दिग्गजों का समर्थन, हरभजन सिंह ने दी शुभकामनाएं
भोपाल। बुंदेलखंड की क्रिकेट टीम बुंदेलखंड बुल्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन मिलना क्षेत्रीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। युवा आइकॉन आकाश सिंह राजपूत के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं देश के प्रसिद्ध स्पिन बॉलर हरभजन सिंह ने बुंदेलखंड बुल्स के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।अपने संदेश में हरभजन सिंह ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष युवराज महान आर्यमन सिंधिया की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से प्रदेश में क्रिकेट को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह की पहल से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश को भी नई और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलेंगे।हरभजन सिंह ने आकाश सिंह राजपूत की सोच, संघर्ष और निरंतर प्रयासों की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को अवसर देने और बड़े स्तर के आयोजनों के माध्यम से खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने का उनका प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने बुंदेलखंड बुल्स के खिलाड़ियों से आपसी मित्रता, टीम भावना और सकारात्मक खेल भावना बनाए रखने का संदेश भी दिया।गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज है। उन्होंने बीते वर्ष दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर यह उपलब्धि हासिल की थी, जिसकी सराहना स्वयं हरभजन सिंह ने भी की थी। इसके अलावा आकाश सिंह राजपूत बॉलीवुड के चर्चित कलाकार भी हैं और आश्रम, मिर्जापुर, पोरस जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं।पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 10 लाख पौधारोपण कर आकाश सिंह राजपूत को ‘भारत के ग्रीन मैन’ की उपाधि भी प्राप्त हो चुकी है। वर्तमान में वे एक बार फिर क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन कर रहे हैं, वहीं बुंदेलखंड बुल्स की टीम मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में भी भाग ले रही है।इस पहल की सराहना करते हुए हरभजन सिंह ने बुंदेलखंड बुल्स सहित एमपी प्रीमियर लीग की सभी टीमों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनका यह संदेश न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाला है, बल्कि बुंदेलखंड क्षेत्र में क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

ग्वालियर में अवैध स्पिरिट का जखीरा पकड़ा, सैंपल जांच में खुलासा
पुजारी ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से किया दुराचार, फरार आरोपी पर मामला दर्ज
डंपर से भिड़ी बाइक, दंपती की मौके पर दर्दनाक मौत
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग की सफाई, मीडिया को दी गई अधूरी जानकारी
‘औकात’ बयान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन