उज्जैन पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष श्रेयांश तिवारी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत
अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष श्रेयांश तिवारी आज उज्जैन पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन आगमन पर समाज की तीनों इकाइयों—सिंहपुरी, कार्तिक चौक और फ्रीगंज—ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर समाजजनों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें हाल ही में अजाक्स संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब समाज के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठित किया जाएगा ताकि समाज का ढांचा मजबूत हो सके।कार्यक्रम में आयोजक पार्षद पंडित अर्पित दुबे, अमर डब्बावाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष श्रेयांश तिवारी ने कहा कि वे सभी समाजजनों को साथ लेकर जल्द ही प्रदेश की नई इकाई का गठन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएँगे।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित