नागदा।
ग्रेसीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के केमिकल डिवीजन में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी श्री सागर खददा ने दी।समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे इकाई प्रमुख एवं अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम की गूंज के बीच कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सुरक्षाकर्मियों द्वारा “वंदे मातरम” की धुन पर आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया और सलामी दी गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अशोक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व हमें संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम” के 150 वर्ष हमें उस शाश्वत भावना की याद दिलाते हैं, जिसने पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित किया है।उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साहस और बलिदान ने देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है।मुख्य अतिथि ने कर्मचारियों से ईमानदारी, नैतिक आचरण, कानून के सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए एक सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता, एकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता ही सच्ची देशभक्ति है।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा सराहनीय नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। वहीं विभिन्न कर्मचारियों ने भी देशभक्ति गीतों एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को जीवंत बना दिया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में श्री विनोद मिश्रा, श्री मनोज काबरा, श्री परेश द्विवेदी, श्री सागर खददा, श्री पीयूष गोपी, श्री विजय अजमेरा, श्री धीरज यादव, श्री मनोज अग्रवाल, श्री संजय सोलंकी, श्री विवेक सेंगर, श्री हरीश मरोडिया, श्री तुहिन धर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।