कसरावद के बलगांव में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
कसरावद के नर्मदा तट पर स्थित ग्राम बलगांव में शनिवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 28 दिसंबर तक मां नर्मदा गौशाला परिसर स्थित भूतेश्वर आश्रम में चल रहा है। कथा का वाचन कथावाचक आशिषप्रसाद जोशी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति और सेवा का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुँचाया जा रहा है।कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जो राम मंदिर चौक से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए आश्रम परिसर तक पहुंची। संतों की उपस्थिति में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान प्रतिदिन महाप्रसादी दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे वितरित किया जाएगा। कथा सत्र प्रातः 9 से 11:30 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे आयोजित होंगे। इसके अलावा रात्रि 8 बजे कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।कथा के समापन पर 29 दिसंबर को विशाल विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पवित्र आयोजन में शामिल होकर श्रीराम कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।

गरुड़ पुराण में वर्णित कर्मों का फल, यमलोक में देना पड़ता है हिसाब
ऐसा भोजन बना सकता है जीवन में कलह, शास्त्रों में बताए गए नियम जरूर जानें
कलावा उतारने के बाद ये गलती भारी पड़ सकती है, भूलकर भी न करें ये काम
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार