यमुना तट विकास योजनाओं पर मंथन, सस्पेंशन ब्रिज व घाट सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर
मथुरा
वृंदावन एवं यमुना तट क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्र की अध्यक्षता में वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत किया गया, जिसमें प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में यमुना पार प्रस्तावित पार्किंग स्थल से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित सस्पेंशन ब्रिज पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही यमुना जी के विभिन्न घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, प्रस्तावित रोप-वे परियोजना, तथा जुगल घाट पर केबिल ब्रिज निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।अधिकारियों ने जुगल घाट क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था, जनसुविधाओं के विकास, यातायात प्रबंधन और एकल मार्ग (वन-वे) व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। यमुना तट के घाटों को अधिक सुंदर, आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं की डिज़ाइन का स्क्रीन के माध्यम से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिससे सभी अधिकारियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकी। साथ ही निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा कर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर यह स्पष्ट किया गया कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुगम, सुरक्षित एवं सरल दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को और गति मिल सके।बैठक में जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह, यीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री सी.पी. पाठक, अधिशासी अभियंता सिंचाई श्री राजेश कुमार, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता श्री प्रशांत कुमार सहित सेतु निगम, सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा