महंगाई और गैस किल्लत पर नामदेव समाज ने उठाए सवाल
रीवा। देश और रीवा शहर में लगातार बढ़ती महंगाई तथा गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नामदेव समाज के रीवा मंडल अध्यक्ष राजेश नामदेव ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर गैस का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।राजेश नामदेव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण पहले ही आम आदमी की कमर टूट चुकी है और अब गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे घर-परिवार चलाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और महंगाई पर नियंत्रण के साथ गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना