एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
एसटीएफ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की स्मैक, एक कार, पांच मोबाइल फोन और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।एसटीएफ ब्रांच के डीएसपी योगेन्द्र यादव ने बुधवार देर शाम मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों की गतिविधियों को लेकर विश्वसनीय इनपुट मिले थे। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने आगर रोड स्थित घटिया गांव के पास घेराबंदी कर एक कार को रोका। तलाशी के दौरान कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयदीप परिहार निवासी आलोट, अभिषेक सोनकर और अजय प्रजापति निवासी जबलपुर के रूप में हुई है। कार की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 410 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 41 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक कार, पांच महंगे मोबाइल फोन और दो लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।डीएसपी योगेन्द्र यादव ने बताया कि गिरोह का सरगना जयदीप परिहार है, जो राजस्थान से स्मैक लाकर मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं।फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एसटीएफ का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो और लॉरी की भिड़ंत में 8 की जान गई
अमरावती कांड: नाबालिगों के शोषण पर सख्ती, पुलिस की छापेमारी जारी