नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्रों का सम्मेलन संपन्न, पुराने साथियों से मिलकर भावुक हुए पूर्व विद्यार्थी
भोपाल रोड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, श्यामपुर में 6 दिसंबर को पूर्व छात्रों का वार्षिक सम्मेलन उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य डॉ. के.एस. बघेल ने की, जबकि उप-प्राचार्य रीता खत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।उप-प्राचार्य रीता खत्री ने बताया कि यह सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नवोदय के पूर्व छात्र विद्यालय पहुँचकर अपने अनुभव साझा करते हैं और वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाई शोभा
सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में संगीत शिक्षक श्याम सुंदर भट्ट का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में 50 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कई पूर्व छात्र अपने परिवारों के साथ पहुँचे और विद्यालय की पुरानी यादों को ताज़ा किया।पूर्व छात्रों ने अपने क्लासरूम, बेंच, हॉस्टल और खेल मैदान घूमकर अपने सुनहरे दिनों को याद किया और भावुक हो उठे।
पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
-
सब इंस्पेक्टर संजू मेवाड़ा ने कहा, “नवोदय विद्यालय ने मेरी जिंदगी बदल दी। शिक्षा के अभाव में हमारे समाज में कई प्रतिभाएँ दब जाती हैं, लेकिन नवोदय ने मुझे नया जीवन दिया।”
-
आर्किटेक्ट आनंद परमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
-
डॉ. कलम खान ने कहा कि विद्यालय की यादें जीवनभर नहीं भुलाई जा सकतीं — “शिक्षक, क्लासरूम, हॉस्टल, खेल मैदान… सब कुछ आंखों के सामने फिर से जीवंत हो गया।”
इसके अलावा दीपक यदुवंशी, सुनैना, विजय, कीर्तिराज सिंह सहित कई पूर्व छात्र अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक हो उठे।
स्टाफ की उपस्थिति रही विशेष
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और पूर्व छात्रों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी संस्था और ऐसा समर्पण कहीं और नहीं मिलता। नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सर्वांगीण विकास का अनोखा अवसर देता है।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना