ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ एवं पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन कार्यक्रम आयोजित
नागदा–खाचरोद (निप्र)
ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नागदा–खाचरोद द्वारा ग्राम सेकड़ी सुल्तानपुर, सोनचिड़ी, सुरेल, संदला, संडावदा एवं बड़ागांव में मनरेगा बचाओ संग्राम एवं पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार ने कहा कि मनरेगा योजना गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। वर्तमान में सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है, ताकि आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह पंवार ने कहा कि मनरेगा से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ पलायन पर भी रोक लगती है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों और किसानों के हक की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ती रही है।किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक जाट, पीसीसी सदस्य अनोखीलाल सोलंकी एवं धारासिंह सूरेल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर कर रही हैं, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।कार्यक्रम में पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन विस्तार के तहत गांव-गांव कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जीवन पाटीदार, राधेश्याम चंद्रवंशी, लोकेश चौहान, सेवादल जिलाध्यक्ष चैनसिंह चौधरी, स्वाति सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्पित यादव, युकां विधानसभा अध्यक्ष विरमसिंह गुर्जर, युकां ब्लॉक अध्यक्ष रवि शर्मा रजला, पुष्कर पाटीदार, सरपंच नरेन्द्र पटेल, प्रवीणसिंह पंवार, मुकेश बोडाना, लाला बन्ना, बाबूलाल डाबी, सुरेन्द्रसिंह देवड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना की रक्षा और पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मैहर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी झुलसा
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता