वन परिक्षेत्र कसरावद में विद्यार्थियों के लिए ईको कैंप का आयोजन
कसरावद।
वन परिक्षेत्र कसरावद के अंतर्गत छोटी कसरावद की बीट (कक्ष क्रमांक 1035) में वर्ष 2025-26 के अनुभूति कार्यक्रम के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए ईको कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या हाई स्कूल बामंदी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामंदी और शासकीय हाई स्कूल छोटी कसरावद के लगभग 126 विद्यार्थियों ने भाग लिया।ईको कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को ईको-पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, पक्षी दर्शन, वन औषधियाँ और वन प्रबंधन के बारे में जानकारी देना था। विद्यार्थियों को अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा अनुभव के माध्यम से जानकारी दी गई। प्रमुख प्रशिक्षकों में श्रीराम राठोर (सेवानिवृत्त वनक्षेत्रपाल), हिरालाल पटेल (सहायक वनसंरक्षक), नारसिंह भूरिया (वनक्षेत्रपाल, कसरावद) शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी परीक्षा भी आयोजित की गई। परिणामस्वरूप:
-
प्रथम स्थान: कृष्णा पुत्र मुनिवर, कक्षा 10वीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामंदी
-
द्वितीय स्थान: खुशी पुत्र इरफान, कक्षा 10वीं, शासकीय हाई स्कूल छोटी कसरावद
-
तृतीय स्थान: नंदनी पुत्र श्रीकृष्ण, कक्षा 10वीं, शासकीय कन्या हाई स्कूल बामंदी

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त