सागर/रहतगढ़।बीती रात सागर जिले के राहतगढ़ में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। वन विभाग ने तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से मादा हिरण का मांस, एक 22 बोर राइफल, 15 जिंदा कारतूस और दो सागौन की सिल्ली बरामद की।घटना बेरखेड़ी बीट के टेहरा-टेहरी जंगलों की है, जहाँ वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग दो-चार पहिया वाहनों में जंगल में अवैध कार्य करने वाले हैं। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया।बारदात में उपयोग की जा रही दो वाहन – एक बोलेरो और एक आई20 कार भी जप्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम बसीम खान, ओमकार आदिवासी और राजू आदिवासी बताए जा रहे हैं।वन विभाग के अधिकारी राहतगढ़ ने बताया कि तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा और जप्त वाहनों को जब्त करने की कार्यवाही प्रस्तावित है।