एक माह से अधूरा नाला निर्माण बना रहवासियों की परेशानी
खरगोन। शहर में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य रहवासियों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। सनावद रोड पर शुरू किया गया नाला निर्माण कार्य पिछले एक माह से अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र में जलजमाव, गंदगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। लंबे समय से काम बंद होने पर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई।क्षेत्र निवासी राधाकृष्ण महाजन ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा करीब एक माह पहले नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह निर्माण शुरुआत से ही विवादों में घिरा रहा। प्रभावशाली और राजनीतिक दबाव के चलते नाले के निर्माण में बार-बार बदलाव किए गए, जबकि मात्र लगभग 100 मीटर निर्माण के बाद ही कार्य रोक दिया गया।अधूरे निर्माण के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों और रहवासी मकानों के बाहर गंदा पानी जमा हो रहा है। खुदाई के बाद मलबा घरों और दुकानों के सामने पड़ा हुआ है। कार्य अधूरा छोड़ने, निर्माण की धीमी गति और कवर्ड स्लैब नहीं डालने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।स्थिति के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, वहीं यातायात भी प्रभावित हो रहा है। रहवासियों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा