सागर पुलिस ने 17 साल से फरार हत्या के आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया
सागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में 17 साल से फरार चल रहे आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अब्दुल राज वर्ष 2009 में कैंट थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था, लेकिन 2011 में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था और उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी था।
पिछले कुछ महीनों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर उसके जयपुर में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और करीब एक सप्ताह तक निगरानी की। टीम ने भेष बदलकर इलाके में रहकर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और सही मौका मिलते ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सागर लाकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना