पृथ्वीपुर में जमीन विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भीड़ गए। सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर पीटते हुए दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पूरा घटनाक्रम राहगीरों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को रोकने या बीचबचाव करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने मारपीट रोकने का कोई प्रयास नहीं किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।यह पूरी घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में हुई, जहां लोग इलाज करवाने आते हैं। इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर हुई इस मारपीट ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब