करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, खेत में फैली लापरवाही बनी कारण
पृथ्वीपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवक कुरबान परिहार की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा सकेरा भडारण गांव में उस समय हुआ, जब कुरबान खेत में फसलों में पानी लगाने गया था।जानकारी के अनुसार, कुरबान जैसे ही खेत में पानी देने के लिए आगे बढ़ा, उसी दौरान पड़ोसी किसान के खेत में लगी जाली में अचानक करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से कुरबान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल बचाने की कोशिश करते, उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने पड़ोसी किसान देशराज विश्वकर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि देशराज द्वारा खेत में खुले में बिजली के तार बिछाए गए थे, जिनमें करंट दौड़ रहा था। इसी लापरवाही के चलते कुरबान की जान चली गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सियासी घमासान तेज
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"