खरगोन में किसानों की सिंचाई योजना से पानी छोड़ने की मांग तेज, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान
खरगोन। जिले में रबी फसलों की बुआई के बाद से सिंचाई योजनाओं से पानी छोड़ने की मांगें लगातार बढ़ रही हैं। किसान अपने खेतों में खड़ी गेंहू, चना और अन्य फसलों के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं।गुरुवार को राघोगढ़, दखनीपुरा, भेसावद, हीरापुर, डाबरी सहित कई गांवों के किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और बलकवाड़ा उद्वहन नहर में पानी छोड़ने की मांग की। किसानों ने बताया कि निजी स्रोतों से सिंचाई संभव नहीं होने के कारण फसल सूखने का खतरा बढ़ गया है।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि योजना से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा और संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।

गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।